{"_id":"6297b476f7f9515dcf11442d","slug":"protest-over-old-pension-scheme-bageshwar-news-hld4645592109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू का जल हाथ में लेकर पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू का जल हाथ में लेकर पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष का संकल्प लिया
विज्ञापन
बागेश्वर में सरयू का जल हाथ में लेकर पुरानी पेंशन बहाली का संकल्प लेते संगठन के लोग। संवाद न्यूज ?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली प्राधिकरण मोर्चा की पेंशन प्रकाश यात्रा कपकोट होते हुए बुधवार को बागेश्वर पहुंची। बागेश्वर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने सरयू नदी का जल हाथ में लेकर पुरानी पेंशन बहाल होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर मोर्चा के सदस्य इन दिनों प्रदेश भर में पेंशन प्रकाश यात्रा निकाल रहे हैं। बुधवार को यात्रा कपकोट पहुंची कपकोट में कर्मचारियों ने सभा कर नई पेंशन की त्रुटियों को उजागर करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। ग्रामीण उत्थान समिति के अध्यक्ष उमेश जोशी ने कर्मचारियों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए। नई पेंशन योजना से कर्मचारियों का अहित हो रहा है।
कपकोट के बाद यात्रा बागेश्वर पहुंची। सरयू बगड़ में जिले के कर्मचारियों ने भी शिरकत की। कर्मचारियों ने सरयू का जल हाथ में लेकर पुरानी पेंशन लागू करवाने तक संघर्ष करने का एलान किया। पेंशन प्रकाश यात्रा में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा, प्रदेश संयोजक नरेंद्र बिष्ट, योगेश घिल्डियाल, पंकज ध्यानी, सुबोध नेगी, आलोक पांडेय, कैलाश अंडोला, केसी मिश्रा, विजय गोस्वामी, डॉ. हरीश दफौटी, माया चंदोला, ममता पांडेय आदि मौजूद थे।