फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest Over Low Water Force

जल जीवन मिशन में पुरानी लाइन से कनेक्शन देने पर नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Protest Over Low Water Force
बागेश्वर कलक्ट्रेट में जल जीवन मिशन की पेयजल योजना की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रैखोली क - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जल जीवन मिशन के तहत चल रही हर घर नल, हर घर जल योजना में पुरानी योजना की लाइन से कनेक्शन दिए जाने पर रैखोली के ग्रामीणों में नाराजगी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर योजना के कार्यों की जांच कराने और नई पाइप लाइन से कनेक्शन दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

रैखोली के ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि पूर्व से चल रही योजना की पाइप लाइन से ग्रामीणों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पाता है। जल जीवन मिशन से पेयजल संकट दूर होने की उम्मीद थी लेकिन ठेकेदार पुरानी लाइन से ही योजना की पाइपलाइन को जोड़ रहा है। गांव में बिछाई जा रही पाइप लाइन को भी खुला छोड़ा जा रहा है, जिससे पाइपों के टूटने का खतरा है। ग्रामीणों ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कराने और नई टंकी का निर्माण कर हर घर जल योजना की पाइप लाइन को जोड़ने की मांग की। वहां पर ग्राम प्रधान मोनिका रावत, तारा देवी, गोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, हरीश सिंह, विवेक सिंह, अंजना रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed