फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest over BPL Ration Card issue

बीपीएल कार्ड के मानकों में बरती जाए शिथिलता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Protest over BPL Ration Card issue
बागेश्वर पूर्ति कार्यालय में राशनकार्ड नियम में शिथिलता की मांग को लेकर धरना देते लोग। संवाद न्? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राशन कार्डों को सरेंडर करवाने के लिए तय किए गए मानकों को लेकर लोगों की नाराजगी बढ़ने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता बालकृष्ण के नेतृत्व में नगर के लोगों ने जिला पूर्ति कार्यालय में धरना दिया। सरकार से बीपीएल कार्ड के मानकों में शिथिलता बरतने की मांग की है।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे बालकृष्ण ने कहा कि सरकार ने चुनाव को देखते हुए कोविड का हवाला देकर पहले लोगों को फ्री का राशन बंटवाया, चुनाव खत्म होते ही बीपीएल के मानकों को जटिल बनाकर गरीबों का निवाला छीना जा रहा है। व्यापारी से लेकर खुद का उद्यम करने वाले सब बेरोजगारी की मार झेलते रहे। बैंक के लोन की किश्त चुकाना भी भारी पड़ गया था। अब धीरे-धीरे हालात सामान्य होने पर लोगों की दिनचर्या पटरी पर आ रही थी, कि सरकार ने बीपीएल के मानक कड़े करते हुए कई जरूरतमंदों को परेशानी में डाल दिया है। ऐसे लोगों के राशन कार्ड भी सरेंडर करवाए जा रहे हैं, जो मानकों में बीपीएल श्रेणी में हैं। धरना दे रहे लोगों ने प्रणाली को पूरी तरह से जांच करने के बाद लागू करने की मांग की। वहां पर महेश पंत, भरत कुमार, गणेश कुमार, राजेश चौधरी, राजा पांडे, रजत चंद्र, अर्जुन देव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed