फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest over Almora Magnesite

Bageshwar News: अल्मोड़ा मैग्नेसाइट के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 14 May 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 14 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Protest over Almora Magnesite
बागेश्वर के कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते मैग्नेसाइट कंपनी झिरौली के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नसाइट वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी अध्यक्ष चंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने यहां ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि जिले के काफलीगैर तहसील में वर्ष 1972 में अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड की स्थापना हुई थी।

वर्तमान में इस कंपनी में करीब 500 कर्मचारी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कार्यरत हैं और 3000 परिवारों का पालन पोषण होता है।
छह जनवरी 2025 को हाईकोर्ट के खनन बंद करने का आदेश देने के बाद उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। यहां कामगारों के बच्चे विद्यालयों और संस्थानों में अध्ययनरत हैं। काम बंद होने से वह उनकी फीस का भुगतान तक नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र खनन कार्य शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहां पर दिनेश सिंह, गायत्री प्रसाद, हर्ष रौतेला, सुरेंद्र सिंह, प्रकाश चंद, बलवंत सिंह, जीवन सिंह, जगदीश प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed