फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest Over 20 Demands

अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Protest Over 20 Demands
बागेश्वर में डाउन ग्रेड देने के विरोध में नाराजगी जताते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा/बागेश्वर। राज्य कार्मिकों के डाउनग्रेड वेतन के निर्णय से नाराज कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। अल्मोड़ा और बागेश्वर के विकास भवन में पुरानी पेंशन सहित 20 सूत्री मांगों के लिए कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के सचिव संयोजक पूर्णानंद नौटियाल ने बताया कि शासन स्तर पर पूर्व निर्णयों का शासनदेश जारी करने आदि की मांग के लिए धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि उन्हें राज्य कर्मियों की तरह ही समान रूप से लाभ दिए जाए। समिति ने जन जागरण कार्यक्रम में संयोजक मंडल का गठन कर कार्यकारिणी का विस्तार भी किया। वहां पर केएन कांडपाल, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, नवीन चंद्र जोशी, निर्मल कुमार जोशी, मनोज चंद्र त्रिपाठी, अजय सिंह मेहरा, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

वहीं, बागेश्वर में समिति के मुख्य संयोजक केसी मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारी विकास भवन गेट में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मिश्रा ने कहा कि समूह ग और घ के कार्मिकों के वेतनमान को डाउनग्रेड करने के निर्णय का संगठन पुरजोर विरोध करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में राज्य सरकारों ने सम्मानजक वेतनमान दिया था लेकिन वर्तमान में वेतन विसंगति समिति की संस्तुति के आधार पर कैबिनेट बैठक में जिस तरह से मंजूरी दी गई है, उसको लेकर कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य हुए हैं। कहा कि संगठन किसी भी हाल में कर्मचारियों का वेतन डाउनग्रेड करने को बर्दाश्त नहीं करेगा।

कर्मचारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तृतीय एसीपी के रूप में 4200 का ग्रेड वेतनमान देने आदि की मांग भी की। वहां पर नारायण सिंह, गोकुल सिंह, नंदकिशोर पांडेय, नरेंद्र पालनी, प्रकाश जोशी, राजेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed