बागेश्वर। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार को एसडीएम राकेश तिवारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव कवि जोशी और जिला उपाध्यक्ष ईश्वर पांडेय ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार कांग्रेस के नेताओं को झूठे आरोप में लगातार फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या और सरकार का अलोक तांत्रिक रवैया बताया है। इसलिए उन्होंने केंद्र सरकार पर अंकुश लगाने की मांग की। ज्ञापन में विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष रमेश भंडारी, भीम कुमार, संजय चन्याल, कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष बाली राम, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कपकोट अर्जुन कुमार, गीतांजलि, सुरेश लाल, धीरज कुमार, दीपक कुमार, कैलाश चंद्र, प्रशांत कुमार आदि के हस्ताक्षर थे।