{"_id":"61afa6f38d0af574bb4ede05","slug":"protest-by-rk-union-in-bageshwar-bageshwar-news-hld446931549","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन पर डटे रहे रजिस्ट्रार कानूनगो और संविदा कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन पर डटे रहे रजिस्ट्रार कानूनगो और संविदा कर्मचारी
विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते रजिस्ट्रार कानूनगो। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। रजिस्ट्रार कानूनगो और जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के उपनल संविदा कर्मचारी आंदोलन पर डटे रहे। कर्मचारियों की हड़ताल से विभागीय कामकाज प्रभावित हो गया है, लेकिन कर्मचारी मांगों को लेकर अड़े हैं। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के सदस्य तहसील परिसर स्थित कार्यालय में धरने पर डटे हैं। आरके पदोन्नति, खाली पदों पर नियुक्ति सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के चलते खतौनी निकासी का काम बंद है।
लोगों के आय, जाति, स्थायी प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। वहीं कर्मचारियों ने सभी समस्याओं का निदान होने पर आंदोलन समाप्त करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर संजय मुनगली, शिव दत्त तिवारी, देश दीपक वर्मा, नंदन मटियानी आदि रहे।
विज्ञापन
इधर, सातवां वेतनमान लागू करने, विभागीय संविदा देने, अगस्त के रोके गए वेतन के भुगतान के लिए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के कर्मचारियों का आंदोलन महीनेभर से जारी है। आरसी तिवारी, दीप चंद्र, बसंत बल्लभ जोशी, नरेंद्र सिंह आदि ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द मांग पूरी नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा।