{"_id":"619fddffe36f8269b25aa662","slug":"protest-bageshwar-news-hld4456857189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में प्रदर्शन करते सैनिक कल्याण कर्मी।
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। तीन सूत्री मांगों के लिए सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के संविदा कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। कर्मचारियों ने सरकार और विभाग पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। सभी समस्याओं का निराकरण होने तक आंदोलन पर डटे रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के उपनल संविदा कर्मचारी अगस्त माह के रोके गए वेतन का भुगतान करने, सातवें वेतनमान का लाभ देने और लंबे समय से विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को विभागीय संविदा प्रदान करने की मांग के लिए कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इधर, कर्मचारियों की हड़ताल से विभागीय कामकाज ठप हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले पूर्व सैनिकों और लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। वहां पर नरेंद्र सिंह, बसंत बल्लभ जोशी, दान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।