{"_id":"63f6665291a86d86c9021784","slug":"programme-in-bageshwar-school-bageshwar-news-c-8-1-61671-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आपदा के दौरान घबराएं नहीं, धैर्य बनाए रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आपदा के दौरान घबराएं नहीं, धैर्य बनाए रखें
Thu, 23 Feb 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज पोथिंग में एसडीआरएफ की टीम ने शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन और प्राथमिक इलाज का प्रशिक्षण दिया। शिविर में 160 विद्यार्थियों और 12 शिक्षकों ने भागीदारी की। एसडीआरएफ इंचार्ज राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को बताया कि आपदा के दौरान घबराना नहीं चाहिए, धैर्य बनाकर खुद को और दूसरों को सुरक्षित बचाने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने स्थानीय संसाधनों की मदद से स्ट्रेचर का निर्माण करना, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालना और प्राथमिक इलाज करने के बारे में बताया और डेमो भी कराया। प्रशिक्षण के समापन पर छात्र-छात्राओं को एसडीआरएफ पुस्तिका का वितरण किया गया। वहां रोहित कांडपाल, सोहन चौबे, कैलाश राम, दलजीत सिंह आदि थे।
शिवरार्थियों को जी 20 सम्मेलन की प्रासंगिकता की जानकारी ली
गरुड़ (बागेश्वर)। सुमित्रानंदन पंत महाविद्वालय गरुड़ के एनएसएस के शिवरार्थियों को बौद्धिक सत्र में काॅलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. शिव प्रकाश राय ने जी 20 सम्मेलन की प्रासंगिकता और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान शिविरार्थियों ने योग, प्राणायाम और व्यायाम किया। बच्चों ने शिविर स्थल के आसपास के संपर्क मार्गो में स्वच्छता अभियान चलाया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सिलंगटीट, गागरीगोल, मन्यूड़ा के ग्रामीणों से बैंक, पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. हेम चंद्र दूबे, चंदन सिंह, देव सिंह, हेमलता, संध्या, पवन, दीपक आदि ने विचार रखें।