फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Problems should be diagnosed soon, otherwise there will be movement

समस्याओं का जल्द हो निदान, नहीं तो होगा आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Problems should be diagnosed soon, otherwise there will be movement
बागेश्वर में धरने के दौरान नारेबाजी करते जल संस्थान कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर विभागीय संविदा देने, समय पर वेतन का भुगतान करने सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर जल संस्थान कर्मचारियों का धरना जारी है। बृहस्पतिवार को भी कर्मचारियों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समस्याओं का निदान करने को कहा। कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

जल संस्थान कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने अनिल कुमार सिंह दानू के नेतृत्व में धरना दिया। दानू ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान करने की मांग को अब तक पूरा नहीं किया जा सका है। कर्मचारी सभी इकाइयों के वेतन खाता और राजस्व संग्रह खाता एक करने की मांग कर रहे हैं। सालों से ठेकेदारी प्रथा में काम कर रहे कर्मचारियों को विभागीय संविदा देने की मांग भी पूरी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारी प्रथा पर काम कर रहे कर्मचारियों को हर महीने की 10 तारीख तक हर हाल में वेतन दिया जाना चाहिए। कर्मचारियों ने संविदा कर्मचारियों को बढ़े महंगाई भत्ते का जल्द भुगतान करने, जल-कल कार्यालय के पंप गृह में शौचालय की व्यवस्था करने, बौड़ी-धूराफाट पंपिंग पेयजल योजना के तहत संचालित नंदीगांव पंप गृह में ड्यूटी रूम बनाने, ईई को सेंटेज आहरण की अनुमति देने, कर्मचारियों को ग्रीष्मकालीन वर्दी जल्द प्रदान करने की भी मांग की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन करते हुए देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कर्मचारी बारी-बारी से आंदोलन में शिरकत कर विभाग में भी सेवा दे रहे हैं। अगर जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। धरने में पूरन चंद्र चौबे, रविशंकर, रोहित राम, प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद जोशी, ललित सिंह, शेखर चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed