{"_id":"ce40e6f4332be422c1d26f350fef9fc9","slug":"problem-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की अव्यवस्था पर भड़की समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की अव्यवस्था पर भड़की समिति
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 19 Jan 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलसेरा की समस्याओं को लेकर संयुक्त जन कल्याण समिति ने डीएम को ज्ञापन दिया। साथ ही जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था की जानकारी दी।
विज्ञापन
डॉक्टरों पर अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया। समिति ने अस्पताल में अनुशासन कायम करने की मांग की। संयुक्त जन कल्याण समिति ने ज्ञापन में कहा है कि रसोई गैस के वितरण के लिए मंडलसेरा में भी वितरण स्थल बनाया गया है, लेकिन कई बार निर्धारित क्षेत्र के अलावा बाहर के लोगों को भी गैस दी जाती है।
विज्ञापन
ऑनलाइन बुकिंग के बाद क्रमानुसार सिलेंडर बांटे जाते हैं, लेकिन बुकिंग के बाद क्रमांक लेने लोगों को एक बार कार्यालय में बुलाया जाता है। इससे वहां लंबी कतार लगी रहती है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद प्रक्रिया और अधिक जटिल बना दी गई है। समिति का कहना है कि जिला अस्पताल में अधिकतर डॉक्टर और कुछ कर्मचारी निर्धारित समय पर नहीं आते।
विज्ञापन
दो बजे बाद इमरजेंसी मामलों में डॉक्टर और कर्मचारी कई बार बुलाने पर भी नहीं आते। इस कारण कई बार गांवों से आने वाले लोगों को निजी क्लीनिकों में जाना पड़ता है। गरीब रोगियों को बाजार की दवाएं खरीदने के लिए विवश किया जाता है। वहीं अस्पताल में गंदगी का भी अंबार लगा हुआ है।
समिति के पदाधिकारियों ने मंडलसेरा में बाईपास सड़क के निर्माण का कार्य रुकने पर रोष जताया है और कहा है कि तमाम स्थानीय लोगों के सहयोग के बावजूद लोनिवि और कुछ लोगों की मिली भगत से रुकावट डाली गई है। ज्ञापन देने वालों में समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह दानू, कोषाध्यक्ष भूपाल सिंह देवली, सचिव हीरा सिंह टाकुली आदि शामिल थे।