बागेश्वर। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन (पीएसए) की बैठक मंगलवार को एडवोकेट घनानंद जोशी की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी शिक्षा सत्र 2020-2021 की तैयारी पर चर्चा की गई। इसमें शीतकालीन अवकाश उत्तरायणी के दौरान रखने का सुझाव मिला। और अधिक विद्यालयों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने के लिए ब्लॉक स्तर पर बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया।
तय किया गया कि आगामी कार्यक्रमों समेत परीक्षा, खेलकूद भी समय पर होने चाहिए। बैठक में सदस्यों ने सभी विद्यालय संचालकों से तय मानक पूरे करवाने का आह्वान किया। ताकि प्रशासन, विभाग से कोई भी कार्रवाई होने पर संबंधित विद्यालय संचालकों की जिम्मेदारी पूरी हो सके। गौरव पंत ने संचालन किया। बैठक में डॉ. आशा तिवारी, जगदीश तिवारी, मंजू गड़िया, लक्ष्मी टाकुली, दीपक पाठक, दीवान सिंह खेतवाल, दुर्गा असवाल, उमेश जोशी, हरीश पांडेय आदि थे। ब्यूरो