फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Primary and junior children will get midday meal money.

प्राइमरी और जूनियर के बच्चों को मिड्डे मील की धनराशि मिलेगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Primary and junior children will get midday meal money.
बागेश्वर। सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते बंद स्कूलों में प्राथमिक और जूनियर कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र, छात्राओं को 13 मार्च से 31 मार्च तक के मिड्डे मील के बदले धनराशि का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। छात्र, छात्राओं को इस अवधि का चावल का भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आर मीनाक्षी सुंदरम ने इस आशय के आदेश बीते 19 मार्च को जारी कर दिए थे। यह आदेश जिले में भी पहुंच गए हैं। जिला शिक्षाधिकारी बेसिक पदमेंद्र सकलानी ने बताया है कि जिले के कुल 20567 छात्र, छात्राओं के अभिभावकों को मिड्डे मील की धनराशि का भुगतान किया जाना है। इनमें 11197 बच्चे प्राथमिक और 9370 बच्चे जूनियर हाईस्कूल के हैं।
विज्ञापन
बताया कि प्राथमिक कक्षाओं के छात्र, छात्राओं को प्रतिदिन के 4.67 रुपये और जूनियर कक्षाओं के छात्र, छात्राओं को 6.72 रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक कक्षाओं के छात्र, छात्राओं को 100 ग्राम चावल प्रतिदिन और जूनियर कक्षाओं के छात्र, छात्राओं को 150 ग्राम चावल प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जायेगा।इसके निर्देश सभी प्रधानाध्यापकों को दे दिए गए हैं। जल्द ही छात्र, छात्राओं के अभिभावकों को धनराशि और चावल वितरित कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed