{"_id":"587121544f1c1b1c57158359","slug":"presiding-and-polling-officers-trained-evms","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठासीन और मतदान अधिकारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठासीन और मतदान अधिकारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ईवीएम का प्रशिक्षण देते मास्टर ट्रेनर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। आगामी विधान सभा चुनावों को देखते हुए पीठासीन और मतदान अधिकारियों को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर उप जिलानिर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी ने ईवीएम का प्रशिक्षण गंभीरता से लेने और कोई शंका होने पर उसका निराकरण प्रशिक्षण के दौरान करने को कहा।
उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जब निर्वाचन अधिकारी से ईवीएम प्राप्त करेंगे तो बैलेट यूनिट तथा कंट्रोल यूनिट की जांच कर लें, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की समस्या न हो। ईवीएम के मास्टर ट्रेनर वी के चौधरी ने पीठासीन तथा मतदान अधिकारियों को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का प्रयोग एवं संचालन की प्रक्रिया के बारे में समझाया। उन्होंने बैलेट यूनिट के संचालन की जानकारी देते हुए कहा कि जिस नंबर की बैलेटिंग एवं कंट्रोल यूनिट निर्गत हुई है वह नंबर कागजों में और कैरिंगकेसों पर तथा बैलेट एवं कंट्रोल यूनिटों पर सही अंकित होनी चाहिए।
उन्होंने कंट्रोल यूनिट का प्रदर्शन करते हुए कहा कि कंट्रोल यूनिट के उम्मीदवार सैट सेक्सन पर आरओ की सील की सही तरीके से जांच कर ली जाय। केंडीडेट सेट सेक्सन और परिणाम सेक्सन के बीच में गुलाबी पेपर सील लगी होनी चाहिए। उन्होंने तिथि और समय का मिलान वास्तविक तिथि और समय से कर लें। मॉक पोलिंग का रिहर्सल करने की भी जानकारी दी। इससे पूर्व मास्टर ट्रेनर दीप जोशी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पीठासीन तथा मतदान अधिकारियों को ईवीएम मशीन के संचालन की विस्तार से जानकारी दी।