{"_id":"58c2c7c14f1c1bc250dc4c49","slug":"preparing-for-counting-of-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य प्रेक्षक ने राजनैतिक दलों के साथ बैठक की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य प्रेक्षक ने राजनैतिक दलों के साथ बैठक की
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 10 Mar 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
मतगणना की तैयारी पूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सामान्य प्रेक्षक एमएस जया ने कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और उम्मीदवारों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण वातावरण में निष्पक्षता से कराना सभी का दायित्व है।
विज्ञापन
जया ने कहा कि मतगणना कार्य में किसी तरह की बाधा पैदा न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। बैठक में मास्टर ट्रेनर दीप चंद्र जोशी, केवलानंद कांडपाल ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को पोस्टल बैलेट की मतगणना की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीदवारों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को वैध, अवैध मतपत्रों की पहचान के बारे में बताया। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने सभी राजनीतिक दलों को मतगणना कार्य में सहयोग देने को कहा।
विज्ञापन
बैठक में बसंत कुमार, भूपेश उपाध्याय, बालकृष्ण, संजय साह जगाती, जगदीश जोशी, राम सिंह कोरंगा, एडीएम एसएस जंगपांगी, डीडीओ केएन तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र आर्या, प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डॉ. उदय शंकर आदि थे। इससे पूर्व प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, मीडिया सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।