{"_id":"5c5b35acbdec225eb27aa67c","slug":"pregnant-women-refer-due-to-unavailability-of-doctor-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनेस्थिसिया का डॉक्टर न होने पर गर्भवती रेफर, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनेस्थिसिया का डॉक्टर न होने पर गर्भवती रेफर, लोगों ने किया हंगामा
Thu, 07 Feb 2019 12:59 AM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Published by: Almora desk
Updated Thu, 07 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में एनेस्थिसिया का डॉक्टर न होने पर गर्भवती को रेफर किए जाने से गुस्साए लोगों ने खासा हंगामा किया। लोगों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि एनेस्थिसिया का डाक्टर न होने से आपरेशन में होने वाली परेशानी को देखते ही प्रसूता को हायर सेंटर रेफर किया गया।
प्रसूता कविता पत्नी रवींद्र सिंह निवासी गरुड़ को प्रसव के लिए मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की देर सायं उसको प्रसव पीड़ा हुई। आरोप है कि उसको उपचार देने के बजाय हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। इससे परिजन हक्के बक्के रह गए। उन्होंने अस्पताल में हंगामा काटा। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे हायर सेंटर के लिए ले गए।