फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pregnant women have to be referred from the district hospital

Bageshwar News: जिला अस्पताल से गर्भवती महिलाओं को करना पड़ रहा रेफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women have to be referred from the district hospital
बागेश्वर। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर जाने के बाद जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को अल्मोड़ा रेफर किया जा रहा है। हाल में तीन गर्भवती महिलाओं और एक प्रसूता को अल्मोड़ा रेफर करना पड़ा। जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की केवल नॉर्मल डिलीवरी की जा रही है। महिला चिकित्साधिकारी डॉ. गायत्री पांगती गर्भवती महिलाओं की जांच और नॉर्मल डिलीवरी करवा रही हैं। जिला अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीमा उपाध्याय सात जून से 21 जून तक अवकाश पर हैं। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण सिजेरियन डिलीवरी के लिए गर्भवती महिलाओं को रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गर्भवती महिला आकांक्षा देवी दस जून को जिला अस्पताल आई थीं। गर्भावस्था की अवधि पूरी होने के बाद भी महिला को प्रसव पीड़ा नहीं हो रही थी, इस कारण महिला को ग्यारह जून को हायर सेंटर रेफर किया गया। दूसरी महिला दीपा देवी को बारह जून को गर्भाशय में पानी की थैली से लीकेज की समस्या के चलते अल्मोड़ा रेफर किया गया। इसी दिन प्रसूता ममता देवी को अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से रेफर किया गया, हालांकि उनका बच्चा जिला अस्पताल में ही जन्मा। शुक्रवार को गर्भवती शीला देवी को गंभीर ऑलिगोहाइड्रामनिओस के कारण अल्मोड़ा रेफर करना पड़ा। ऑलिगोहाइड्रामनिओस की स्थिति में भ्रूण के आसपास एमनियोटिक द्रव बहुत कम हो जाता है। महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण की स्थिति की जांच करने के लिए शुक्रवार को जिला अस्पताल में बालरोग विशेषज्ञ भी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन



------------------

स्त्री रोग विशेषज्ञ के अवकाश में होने से केवल नॉर्मल डिलीवरी कराई जा रही है। शुक्रवार को अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के भी न होने से महिला को रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गायत्री पांगती, महिला चिकित्साधिकारी, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed