फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pregnant woman dies during treatment, family members create ruckus

Pithoragarh: इलाज के दौरान गर्भवती की मौत, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 28 May 2026 05:20 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 28 May 2026 05:20 PM IST
सार

बागेश्वर जिला अस्पताल में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद पोस्टमार्टम में देरी के लिए परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर सड़क पर धरना देकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Pregnant woman dies during treatment, family members create ruckus
गर्भवती की मौत के बाद जिला अस्पताल के आगे सड़क पर धरना देते परिजन व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

बागेश्वर जिले के कपकोट के तिरुवाण निवासी गर्भवती की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद पोस्टमार्टम में देरी होने पर परिजनोंं ने हंगामा काटा। परिजनों ने जिला अस्पताल के आगे सड़क पर धरना दिया। बवाल बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम शुरू होने के बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया।

विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र के तिरुवाण की तनुजा देवी (27) पत्नी मोहन चंद्र तिरुवा का विवाह सात साल पहले हुआ था। उनका एक छह साल का पुत्र है। वर्तमान में वह तीन महीने की गर्भवती थीं। बुधवार दोपहर उनके पेट में तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें सीएचसी कपकोट लेकर गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। करीब चार बजे उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उनका इलाज शुरू किया। करीब सायं छह बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। बृहस्पतिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाना था। सुबह तक महिला के मायके वाले भी पहुंच गए थे। बावजूद इसके पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी। दोपहर तक परिजन इंतजार करते रहे। आखिरकार उनका धैर्य जवाब दे गया। दोपहर बाद परिजनों ने जिला अस्पताल की सड़क पर बैठकर अस्पताल और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन

इधर मनाने का सिलसिला, उधर शुरू किया पोस्टमार्टम

जिला अस्पताल की सड़क पर सभासद गणेश चंद्र तिरुवा, पूर्व सभासद तनुज तिरुवा, राजेंद्र प्रसाद, मनोज पाठक, करम सिंह मेहता, राजू, जगदीश गाड़िया, मंजू देवी, गंगा देवी, तुलसी देवी, कमला देवी, बसंती देवी आदि के धरना देने की सूचना के बाद कोतवाल अनिल उपाध्याय भी दलबल के साथ पहुंच गए। उन्होंने लोगों को मनाने का प्रयास किया। बताया कि मजिस्ट्रेटी अनुमति और लिखा-पढ़ी में समय लगता है। पूर्व विधायक शेर सिंह गढि़या भी वहां पहुंचे। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने रात को पंचनामा नहीं भरा। सुबह से कभी मजिस्ट्रेट के पास तो कभी डॉक्टरों के चक्कर काट रहे हैं। परिजनों के हंगामा बढ़ने के दौरान ही चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम शुरू कर दिया। आखिरकार पुलिस, पूर्व विधायक और अस्पताल प्रशासन के समझाने के बाद परिजनों और वार्ड निवासियों ने धरना समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट की अनुमति से महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाना था। चिकित्सकों की टीम रात से ही तैयार थी। अनुमति मिलने के बाद डॉ. रीमा उपाध्याय और डॉ. अंकित कुमार ने पोस्टमार्टम किया। अस्पताल पहुंचते समय महिला का बीपी काफी लो हो गया था। उनकी पल्स भी धीमी हो गई थी। - डॉ. तपन शर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर

महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उसका बिसरा भी सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल मौत के मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। - अजय लाल साह, सीओ, बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed