फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pre-monsoon rains were not from lack of moisture

नमी की कमी से नहीं हो रही प्री-मानसून बारिश

Mon, 02 May 2016 10:10 PM IST
भक्त दर्शन पांडेय, अमर उजाला, बागेश्वर।
भक्त दर्शन पांडेय, अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 02 May 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन

इस बार मौसम की बेरुखी ने मैदान के साथ ही पहाड़ को भी तपा दिया है। नमी की कमी के चलते बारिश नहीं होने से हालात दिनों-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। मौसम की गंभीर स्थिति का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में पिछले छह माह में वर्षा का औसत महज 85 एमएम रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के अनुसार ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण पिछले एक दशक में मौसम में बड़ा बदलाव आया है। इस बदलाव के चलते कभी प्री-मानसून में ही सामान्य से अधिक वर्षा हो रही है, तो कभी मानसून पीरियड में भी औसत बारिश नहीं हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में पहले प्री-मानसून वर्षा राहत देती थी। लेकिन, इस वर्ष नमी की कमी के कारण प्री-मानसून वर्षा न के बराबर ही हुई है।
विज्ञापन


जिले में जहां जनवरी 2015 में मार्च और अप्रैल में प्री-मानसून वर्षा का औसत 173 एमएम था, वहीं वर्ष 2016 में मार्च और अप्रैल में लगभग 70 एमएम बारिश ही हुई। पिछले वर्ष की तुलना में यह बारिश 103 एमएम कम है। छह माह से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण स्रोतों का पानी लगातार कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में ही बेस लेबल पर पहुंच चुकी नदियों का जलस्तर भी  लगातार घट रहा है। बारिश नहीं होने से जहां फसलें खेतों में ही सूखकर बरबाद हो गई, वहीं जंगलों की आग और धुंध की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। यदि शीघ्र बारिश नहीं हुई तो पहाड़ में धुंध की समस्या अभी और बढ़ेगी। 

 

इस साल हुई बारिश पर एक नजर
नवंबर 2015      -         शून्य
दिसंबर 2015     -         शून्य
जनवरी 2016      -        शून्य
फरवरी 2016       -       15 एमएम
मार्च     2016       -       60 एमएम
अप्रैल   2016       -        10 एमएम 
कुल योग          -          85 एमएम 


वातावरण में नमी की कमी के कारण प्री-मानसून बारिश में कमी आई है। बारिश नहीं होने से इस समय तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक डिग्री चल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। दो-तीन दिन के भीतर बारिश के आसार हैं। वर्षा के बाद तापमान में गिरावट आएगी। 
- डॉ. आनंद शर्मा, पूर्व निदेशक, उत्तराखंड मौसम विभाग। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed