{"_id":"5c1933e9bdec2257282d36bb","slug":"prd-troops-begin-fast-on-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी को लेकर पीआरडी जवानों का अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी को लेकर पीआरडी जवानों का अनशन शुरू
Tue, 18 Dec 2018 11:22 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Published by: Almora desk
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन पर बैठे पीआरडी जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआरडी जवानों को नियमित ड्यूटी नहीं मिलने से उनमें खासा आक्रोश है। गुस्साए जवानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। सभा में मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा।
कलक्ट्रेट प्रांगण में आज पहले दिन डेढ़ दर्जन से भी अधिक पीआरडी जवान क्रमिक अनशन पर बैठे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि उन्हें नियमित ड्यूटी नहीं मिल पा रही है। अधिकारियों से ड्यूटी की मांग कई बार कर दी गई है। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वर्षों से अशासकीय विभागों और संस्थानों में ड्यूटी दी जा रही है। युवा कल्याण विभाग कई जवानों को वर्ष भर ड्यूटी दी जा रही है जबकि कई को साल में तीन महीने भी ड्यूटी नहीं मिल रही है। नियमित ड्यूटी नहीं मिलने से प्रशिक्षित जवानों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। उन्होंने पीआरडी जवानों को शीघ्र नियमित ड्यूटी नहीं मिलने पर आंदोलन और भी तेज करने की चेतावनी दी। क्रमिक अनशन में बैठने वालों में संगठन के अध्यक्ष कैलाश भोटिया, राजेंद्र भोटिया, कंचन वर्मा, मनीष जौहरी, बलवंत, महेंद्र, नरेश भोटिया, लक्ष्मण सिंह, संदीप, सीता देवी, मुन्नी भंडारी, जानकी जोशी, सरोज, कविता आगरी, पुष्पा, माया गिरी और तनुजा आर्या शामिल थे।