फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Power Cut Kausani Someshwar

कौसानी, गरुड़ की बिजली पौने 16 घंटे तक रही गुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Power Cut Kausani Someshwar
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। महतगांव के पास बुधवार रात 33 केवी की बिजली लाइन में चीड़ का सूखा पेड़ गिर जाने से सोमेश्वर क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन के जंफर टूट गए। इससे सोमेश्वर बाजार समेत पूरे क्षेत्र के सौ से अधिक गांवों के लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

पांडेखोला बिजली घर से सोमेश्वर क्षेत्र को भी बिजली की आपूर्ति होती है। बुधवार रात साढ़े आठ बजे महतगांव के पास मुख्य बिजली लाइन में चीड़ का सूखा पेड़ गिर गया। इससे 33 केवी की बिजली लाइन के जंफर टूट गए। सोमेश्वर बाजार, चनौदा, विधुना, टानी, रनमन, बैगनियां, बजेली, रस्यारा, बनौड़ा, चौड़ा, फल्यांटी, डिगरा, भैसड़गांव, भूलगांव, खर्कवाल गांव, आगर रौलकुड़ी, रैत, खाड़ी, लखनाड़ी, बरगला, मणि, दियारी, डुंगरकोट, फल्टा, झुपुलचौरा, बड़गांव समेत करीब सौ से अधिक लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बृहस्पतिवार सुबह बिजली कर्मियों ने लाइन में आई खराबी को दूर करने के लिए पेट्रोलिंग शुरू की। कार्मिकों को फाल्ट ढूंढने में काफी समय लग गया। बाद में महतगांव में 33 केवी बिजली लाइन में चीड़ का सूखा पेड़ गिरा मिला। इससे मुख्य लाइन के जंफर क्षतिग्रस्त हो गए थे। बिजली कर्मियों ने टूटे जंपरों के स्थान पर नए जंपर लगाए। यूपीसीएल के जेई खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि जंपर टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी। इन्हें बदलने के बाद दिन में 11 बजे आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन

कौसानी, गरुड़ की बिजली 16 घंटे गुल रही
बागेश्वर। अल्मोड़ा-सोमेश्वर से आने वाली लाइन में फाल्ट आने से कौसानी और गरुड़ क्षेत्र में पौने 16 घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात करीब आठ बजे अल्मोड़ा-सोमेश्वर लाइन में फाल्ट आने से कौसानी और गरुड़ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लाइन अल्मोड़ा जिले के अधीन होने के कारण यूपीसीएल अल्मोड़ा की की टीम बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंची। सुबह करीब साढ़े 11 बजे कोसी (मटेला) के पास फाल्ट मिला। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11:45 बजे लाइन की मरम्मत हुई। तभी कौसानी और गरुड़ क्षेत्र में बिजली बहाल हो सकी।
ईई ने नंबर किए जारी, बिजली न होने पर करें संपर्क
क्षेत्र - फोन नंबर
बागेश्वर नगर, दफौट, मनकोट 05963220037, 9456593561
डंगोली, गरुड़- 9456593591, 7088894466
कौसानी- 9456593563, 9411113003
काफलीगैर क्षेत्र- 05963 253024, 9411113001
बनलेख क्षेत्र- 9456593568,
बागेश्वर ग्रामीण- 9411113004, 9456593590
विजयपुर, कांडा- 9456593569,
कपकोट क्षेत्र- 05963-253024, 9456593558
कर्मी- 9456593558
शामा क्षेत्र- 9456593589
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed