{"_id":"61b247f9fc26db418a0e99bf","slug":"power-cut-in-darkhola-bageshwar-news-hld4471314186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरखोला के 36 परिवार तीन दिन से बगैर बिजली काट रहे रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरखोला के 36 परिवार तीन दिन से बगैर बिजली काट रहे रात
विज्ञापन
BU003196
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के दरखोला गांव के 36 परिवार तीन दिन से बगैर बिजली के रात काट रहे हैं। तीन दिन पहले दरखोला को बिजली की आपूर्ति करने वाले ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। इस ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं किया गया है।
दरखोला को बिजली की आपूर्ति करने वाले ट्रांसफार्मर में सात दिसंबर की रात को खराबी आ गई थी। तब से दरखोला में बिजली नहीं है। इससे लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता महिमन सिंह कपकोटी ने तीन दिन बाद भी ट्रांसफार्मर की खराबी दूर न करने पर नाराजगी जताई।
कहा कि लोगों को जाड़े में बगैर बिजली के रहना भारी पड़ रहा है। फोन चार्ज करने के लिए भी कपकोट जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दरखोला तहसील से सटा इलाका है। क्षेत्र में कारोबारी गतिविधियां भी प्रभावित हो रहीं हैं।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम को बिजली व्यवस्था सुचारु करने के लिए गंभीरता से प्रयास करने चाहिए। वहीं यूपीसीएल के ईई भास्कर पांडेय का कहना है कि इंजीनियर ने ट्रांसफार्मर की जांच कर ली है। जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।