फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Power Cut in Bageshwar

बागेश्वर में 56 गांवों की बिजली गुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Power Cut in Bageshwar
बागेश्वर। आपदा के कारण कपकोट, शामा और गरुड़ क्षेत्र के 56 गांवा की बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कर्मचारी आपूर्ति सुचारु करने में लगे हैं। आपदा विभाग के अनुसार 11 से 13 अगस्त तक हुई भारी बारिश के कारण शामा क्षेत्र के बड़ेत, हरसिंग्याबगड़, ऊलानी धार, शामा डाना, लीती, रिठकुला, सतगढ़, घुघती घोल, हाम्टी, कापड़ी, रातिरकेटी, मलखाडुंगर्चा, सतगढ़, गोगीना, कीमू, रमादी, भनार, नामती चेटाबगड़ सहित 46 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं, गरुड़ ब्लॉक में बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से चितरोईया, डंडाखाल, मुंगरौ समेत चार गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। कपकोट क्षेत्र में 13 अगस्त को भारी बारिश से लेखमारा, घुरिया, किरमापानी, चचई, सुनौड़ा, सालीखेत में विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। आपदा विभाग के अनुसार उक्त क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु करने की कार्यवाही चल रही है। इधर, भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त कांडा-विजयपुर लाइन की बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed