फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Power cut

ऊर्जा निगम ने बीएसएनएल को आज दोपहर दो बजे तक का समय दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Power cut
बागेश्वर। ऊर्जा निगम ने बीएसएनएल को बकाया जमा करने के लिए शनिवार दोपहर दो बजे तक की मोहलत दी है। उक्त अवधि में 23 मोबाइल टावरों पर बकाया करीब 13 लाख रुपये की रकम का भुगतान नहीं किया गया तो कनेक्शन काट दिए जाएंगे। बीएसएनएल 8 टावरों की बिजली पहले ही काट चुका है।
विज्ञापन

यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया है कि बीएसएनएल ने शनिवार दो बजे तक का समय बकाया भुगतान के लिए मांगा है। इस अवधि में बकाया जमा नहीं हुई तो बकाया वाले सभी 23 बिजली के टावरों की बिजली काट दी जाएगी। बकाया वाले टावरों में नियर डिग्री कॉलेज कठायतबाड़ा, काफलीगैर, दोफाड़, लीती, कर्मी, जौलकांडे, हरसिला, कपकोट, कमेड़ीदेवी, शामा, घिंघारतोला, सानिउडियार, कांडा, बिलौना, सूपी, चौड़ास्थल, हवनतोली, जेठाई, बुड़घुना, गरुड़, तहसील रोड, चौरासी नुमाइशखेत, गरुड़ का टावर शामिल हैं। यदि इन टावरों की बत्ती गुल होती है तो जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बीएसएनएल की सेवा पूरी तरह चरमरा जाएगी।
विज्ञापन

बीएसएनएल ने चार टावरों का बकाया किया जमा
बागेश्वर। बीएसएनएल के जेटीओ हेमंत जोशी ने बताया कि शुक्रवार को वज्यूला, खांकर, दाड़ोछीना, खरेरिया टावर का बकाया एक लाख 17 हजार 204 रुपये जमा कर दिया है। बिजली बकाए का बजट हर वर्ष मार्च में ही आता है। बिजली विभाग से 25 मार्च तक का समय मांगा था। इस पर उच्चाधिकारियों ने सहमति भी दी थी, लेकिन लिखित में कोई आश्वासन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे
अल्मोड़ा। विद्युत विभाग बिजली बिल की वसूली के लिए अभियान चलाए हुए है। शुक्रवार को विभागीय कर्मियों ने बकाया जमा नहीं करने पर 12 निजी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं।

जल संस्थान कर्मियों ने दिया हड़ताल का नोटिस
अल्मोड़ा। जल संस्थान कर्मियों ने भी सोमवार से हड़ताल में शामिल होने का नोटिस दिया है। विभाग के कार्मिकों ने इस संबंध में पत्र उच्चाधिकारियों को सौंपा है। जिससे सोमवार से जल संस्थान का बिल वसूली का कार्य प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed