फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Power Consumers Consumed

बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक किया

Thu, 23 Nov 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Thu, 23 Nov 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की ओर से यहां विद्युत उपभोक्ताओं के सशक्तीकरण और जागरूकता के लिए जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आयोग के अधिकारियों और यूपीसीएल के अभियंताओं ने उपभोक्ताओं को नियमों की जानकारी दी। साथ ही कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

विज्ञापन


बीडीसी सभागार में आयोजित जन गोष्ठी में दूर-दूर से आए उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शन लेने में आ रही दिक्कतों, कनेक्शन कटने या मीटर खराब होने के बाद भी बिजली का बिल आने, ढीले तारों को कसने और बिजली की लाइन के ऊपर टहनियां आने आदि की शिकायतें कीं। अध्यक्षता करते हुए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के निदेशक तकनीकी प्रभात किशोर डिमरी ने आयोग द्वारा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न नियमों आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। आयोग की ओर से उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए प्रकाशित पत्रिका भी वितरित की गई। इस दौरान विद्युत नियामक तकनीकी के उप निदेशक शिवांकु भट्ट, विधि सलाहकार वेद प्रकाश डिमरी, समीक्षा अधिकारी मनुज गौतम, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के एसई नवीन मिश्रा रानीखेत, ईई भास्कर पांडे बागेश्वर, ईई टेस्ट दीन दयाल पांगती अल्मोड़ा, ईई अफजाल भिकियासैंण, सहायक अभियंता एसएस भंडारी और संतोष उपाध्याय मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed