{"_id":"58878e2a4f1c1b380fcf3c93","slug":"posted-in-heart-attack-death-of-election-duty-hedkanstebl","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में तैनात हेडकांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी में तैनात हेडकांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खीरी विधानसभा सीट
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस हैड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हेडकांस्टेबल का शव बंद कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार द्वाराहाट अल्मोड़ा निवासी हेडकांस्टेबल हिम्मत राम पुत्र हरीराम उम्र 57 साल पुलिस लाइन में तैनात थे।
इन दिनों कपकोट में चुनाव प्रेक्षक के साथ चुनाव ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी पूरी कर वह प्रतिदिन शाम को पुलिस लाइन बागेश्वर आते थे। मंगलवार की सुबह जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो ढूंढ खोज की गई। लगभग साढ़े 10 बजे पुलिस के जवानों को उनका कमरा अंदर से बंद मिला। जब मकान की खिड़की से देखा तो हिम्मत सिंह कमरे में फर्श पर पड़े थे।
उनको जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक जवान को एसपी सुखवीर सिंह, सीओ रायमन सिंह और महेश चंद्र जोशी, कोतवाल टीआर वर्मा, एलआईयू इंस्पेक्टर कुंदन सिंह देव, आरआई राजेंद्र सिंह कोश्यारी, टीएसआई भूपेश पांडेय, एसआई मोहन चंद्र पलड़िया सहित सभी पुलिस कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक हेड कांस्टेबल के परिजनों को 1.10 लाख रुपए की सहायता राशि भी दी गई।