फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Post office, SBI work disrupted due to server down

Bageshwar News: सर्वर डाउन रहने से पोस्ट ऑफिस, एसबीआई का काम हुआ बाधित

Mon, 03 Apr 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 03 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Post office, SBI work disrupted due to server down
बागेश्वर के पोस्टआफिस में लगी लोगों की भीड़। संवाद
बागेश्वर/गरुड़। सोमवार सुबह बागेश्वर के मुख्य डाकघर का सर्वर डाउन होने से कामकाज प्रभावित हो गया। ग्राहकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को पोस्ट ऑफिस खुला तो सुबह से ही ग्राहकों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। पोस्ट आफिस का सर्वर डाउन होने के कारण कामकाज शुरू नहीं हो पाया। ग्राहकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सुबह दस बजे बाद सर्वर काम करने लगा। तब तक डाकघर में लोगों की भारी भीड़ लग गई। दोपहर बाद तक डाकघर में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। पोस्टमास्टर ईश्वरी राम का कहना है कि सुबह सर्वर में थोड़े समय के लिए खराबी आई। सर्वर जल्द ठीक होने से कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा। स

गरुड़ में एसबीआई की स्थानीय शाखा का सर्वर नहीं चलने से एसबीआई के खाता धारक दिन भर परेशान रहे। सर्वर नहीं चलने से खाताधारक बैंक में धन जमा और निकासी नहीं कर पाए। बैंक के आला अधिकारियों के अनुसार एसबीआई का सर्वर नहीं चलने के संबंध में बैंक उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। सर्वर नहीं चलने से लोग गूगल पे से धन दूसरों के खातों में नहीं डाल पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed