फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Positive news-programme will be orgnised.

Bageshwar News: जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा पर्यावरण दिवस

Sun, 04 Jun 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 04 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Positive news-programme will be orgnised.
बागेश्वर। जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी हल्द्वानी इस वर्ष पर्यावरण दिवस को जागरूकता दिवस के रूप में मनाएगी। मुख्य कार्यक्रम बागेश्वर जिले के मल्लादेश (कपकोट)में होगा।
विज्ञापन


समिति की अध्यक्ष पूजा जंगपांगी ने शनिवार को जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि संस्था हर साल पर्यावरण दिवस के दिन गेलपातल नाम से जागरूकता दिवस मनाती है। इस बार का कार्यक्रम दूरस्थ इलाके मल्लादेश में होगा। कार्यक्रम के तहत पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली जाएगी। वन पंचायत की भूमि में पौधरोपण किया जाएगा। बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन

ऐपण प्रतियोगिता के साथ ही ढुस्का-चांचरी का आयोजन होगा। कुमाऊं और गढ़वाल के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के साथ स्थानीय लोक कलाकार पर्यावरण जागरूकता से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। जोहार डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों का इलाज किया जाएगा। बताया कि संस्था जनजाति समाज के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से भी संगठन के पदाधिकारी मिले थे। समाज की गतिविधियों और समस्याओं पर चर्चा हुई थी। वार्ता में संस्था संरक्षक गंगा सिंह पांगती, गीतिका मर्तोलिया, दया रावत, श्रीराम राणा, नविता रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed