फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Positive news_ people will get benefit.

Bageshwar News: जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट का रुका हुआ निर्माण कार्य शुरू

Fri, 13 Oct 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 13 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Positive news_ people will get benefit.
बागेश्वर। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार के निर्देश पर तीसरे दिन अमल हुआ है। जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट का रुका हुआ निर्माण कार्य बृहस्पतिवार दोपहर से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

32 बेड के केयर यूनिट का निर्माण कार्य सितंबर माह में पूरा करने का लक्ष्य था लेकिन कार्यदायी संस्था हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन नई दिल्ली ने काम शुरू करने के कुछ दिन बाद ही काम बंद कर दिया। यूनिट का निर्माण जिला अस्पताल के भवन की छत पर किया जा रहा है। निर्माण कार्य रुकने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने काम रुकने पर नाराजगी जताई थी। उसी दिन (मंगलवार) या बुधवार से हर हाल में काम शुरू करने के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस पर नजर रखने के निर्देश दिए थे लेकिन बुधवार तक काम फिर से शुरू नहीं हुआ। बृहस्पतिवार दोपहर बाद कार्यदायी संस्था के मजदूरों ने मौके पर पहुंचकर एक बार फिर से काम शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने क्रिटिकल केयर यूनिट का काम शुरू होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अनुराधा पाल का कहना है कि क्रिटिकल केयर यूनिट का अवशेष कार्य तेज गति से कराया जाएगा। इसकी लगातार मानीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed