फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Positive news- People enjoyed a lot.

Bageshwar News: पर्यटकों ने दूरबीन की मदद से देखा पक्षियों का संसार

Sun, 04 Jun 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 04 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Positive news- People enjoyed a lot.
कौसानी/बागेश्वर। कौसानी में बुरांश महोत्सव के दूसरे दिन पर्यटकों ने दूरबीन की मदद से पक्षियों का संसार देखा। अनासक्ति आश्रम में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कई स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सैलानी ग्रामीण हाट में क्षेत्र के कुटीर उद्योगों में निर्मित खाद्य सामग्री से रूबरू हुए। सांस्कृतिक जुलूस में छोलिया नृत्य के करतबों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह छह बजे से सरला स्मति वन में पर्यटकों ने जिम कार्बेट नेशनल रिजर्व के पक्षी अवलोकनकर्ता बच्ची सिंह बिष्ट और राजेश भट्ट के मार्गदर्शन में दूरबीन की मदद से कई पक्षियों का दीदार किया और उनके बारे में जानकारी हासिल की। 11 बजे बाद चाय बागान में आयोजित चाय उत्सव में सैलानियों ने स्थानीय चाय का स्वाद लिया। 12 बजे अनासक्ति आश्रम में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों की चित्रकारी देखी। ग्रामीण हाट में क्षेत्र के उत्पादों का अवलोकन कर उनकी खूबियां जानीं।
विज्ञापन

शाम चार बजे से बुरांश रिट्रीट से भव्य सांस्कृतिक जुलूस निकाला गया। छोलिया नृतकों के अनूठे करतबों से सजे इस जुलूस में पर्यटक और स्थानीय लोग शामिल हुए। जुलूस कौसानी बाजार होता हुए अनासक्ति आश्रम पहुंचा जहां मां नंदा सांस्कृतिक कला ग्रुप ने रंगारंग कार्यक्रमों से मन मोह लिया। महोत्सव के आयोजक थ्रीश कपूर ने कहा कि हर वर्ष होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश के लोग शामिल होते हैं। कार्यक्रम का आयोजन बुरांश रिट्रीट की ओर से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed