फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Positive news in district.

Bageshwar News: कांडा-रावतसेरा-बांसपटान सड़क की जल्द सुधरेगी सेहत

Wed, 07 Feb 2024 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 07 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
बागेश्वर। लंबे समय से बदहाली की मार झेल रहे कांडा-सानिउडियार-रावतसेरा-बांसपटान मोटर मार्ग के दिन बहुरने की उम्मीद जागी है। शासन ने 40 किमी लंबी सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 40,00,00,000 रुपये की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

कांडा-बांसपटान मोटर मार्ग दो जिलों की सीमाओं को जोड़ती है। कांडा तहसील क्षेत्र के लोगों के पिथौरागढ़ जिले के गांवों में जाने का यह प्रमुख मार्ग है। बावजूद सड़क की लंबे समय से उपेक्षा की शिकार है। सड़क में बने गड्ढो वाहन चालकों की रोज परीक्षा ले रहे हैं। क्षेत्रवासी बार-बार सड़क की मरम्मत कराने के लिए शासन-प्रशासन से मांग कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढि़या ने बताया है कि शासन से बजट को वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद सड़क के सुधारीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कहा कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और सड़कों को गड्ढमुक्त बनाने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। जल्द ही कांडा-रावतसेरा-बांसपटान सड़क बेहतर रूप में होगी। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed