{"_id":"67db0f2f54cc5f98130fdbf0","slug":"positive-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-114124-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात हुए सीएचओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात हुए सीएचओ
Thu, 20 Mar 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ की नियुक्ति हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मध्य-स्तरीय स्वास्थ्य प्रदाता सीएचओ की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित सात अभ्यर्थियों को केंद्र आवंटित कर दिए हैं।
जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 86 पद सृजित हैं। इनके सापेक्ष पूर्व में केवल 80 पदों पर ही स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की गई थी। छह केंद्र व्यवस्था के तौर पर संचालित हाे रहे थे। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचओ की तीसरी मेरिट सूची जारी की गई थी। जिसमें जिले के लिए सात सीएचओ चयनित किए हुए थे। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सातों सीएचओ को केंद्र सौंप दिया गया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर जखेड़ा में मनीषा कुमारी, बदियाकोट में गीतांजली, भंडारीगांव में जूनैद आलम, शामा में गौरव ऐठानी, उद्यमस्थल में काजल जनौटी, लोहारखेत में वैष्णवी धामी और एमसीएच सेंटर बागेश्वर में रजनी मेहता को सीएचओ के पद पर नियुक्ति दी गई है।
सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि मेरिट सूची के आधार पर सीएचओ को केंद्र आवंटित कर दिए गए हैं। जिले के प्रत्येक केंद्र में सीएचओ की तैनाती कर दी गई है। संवाद