{"_id":"64b194b1cdd24ce99701c5da","slug":"positive-news-honour-given-to-students-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-78-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मेधावी और टाॅपर बच्चाें को मिली 25-25 हजार की सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मेधावी और टाॅपर बच्चाें को मिली 25-25 हजार की सम्मान निधि
Sat, 15 Jul 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बीते वर्ष के टॉपर व मेधावी छात्र-छात्राओं को तहसील सभागार में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने 25- 25 हजार की राशि देकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ के बीते वर्ष की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त व मेधावी छात्र आदित्य बड़सीला व अभय उपाध्याय और गरुड़्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरड़ा की इंटरमीडिएट की छात्रा हर्षिता पंत को 25-25 हजार की राशि का चेक देकर सम्मानित किया। सम्मानित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि बीते वर्ष सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मेधावी बच्चों को 25 हजार की राशि देने की घोषणा की थी। सीएम व सरकार ने अपना वायदा निभाया।
उन्होंने कहा कि बच्चों ने गरुड़ क्षेत्र और बागेश्वर जिले का नाम रोशन किया है। तहसीलदार तितिक्षा जोशी ने बच्चों से कहा कि वे निर्धारित लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी। इसके अलावा साइकिलिस्ट प्रदीप राणा को भी पचास हजार की राशि दी गई। इस दौरान भाजपा के कुमाऊं संयोजक एडवोकेट जेसी आर्या, नाजिर ललित गोस्वामी, चंद्रशेखर बड़सीला, प्रकाश उपाध्याय, गिरीश चंद्र पंत, डॉ. किशन राणा आदि थे।