{"_id":"6488bccdf7005a241e0d6006","slug":"positive-news-awereness-for-cleanliness-bageshwar-news-c-8-1-166573-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पर्यावरण बचांण दीदी, अब नी बैठण खाली...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पर्यावरण बचांण दीदी, अब नी बैठण खाली...
Wed, 14 Jun 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्डों में महिलाएं स्वच्छता को लेकर अब झोड़ा और चांचरी के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही हैं। धुधलिया बिष्ट वार्ड की महिलाएं स्वच्छता अभियान चली र चौखुटि गेवाड़ा, पॉलिथीन अब नी चलल चौखुटि गेवाड़ा, जाग-जाग पुकार जानकी चौखुटिया गेवाड़....झोड़ों के माध्यम से जागरूक कर रही हैं। वे सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी आगाह कर रही हैं।
महिलाओं ने झोड़े में स्थानीय देवी-देवताओं का भी आह्वान किया है। झोड़े के बोल हैं... अगनेरी की देवी मइया, कालीगाड़े की काली, पर्यावरण बचांण दीदी अब नी बैठण खाली, बैराठ में धात लागी रै, सुण जानकी धात लागी रै, रामगंगा बचांणी आपणी, सबुकै छू एकै वांणी... झोड़ा गायन के बाद वार्ड के रास्तों आदि की सफाई के साथ ही झाड़ियां काटी गई। इस दौरान सरपंच जानकी अटवाल, भावना शर्मा, तारा अटवाल, चंद्रा अटवाल,नीरू, ममता, विमला,भगा, दीपा, कमला,राधा, भावना, सरस्वती देवी व किरन बाला के अलावा पर्यावरण मित्र कुलदीप व संदीप आदि भी मौजूद थे।