फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Porn MMS upload on the net organically

अश्लील एमएमएस नेट पर अपलोड करने पर बवाल

Tue, 30 Jun 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Tue, 30 Jun 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Porn MMS upload on the net organically

बारबर द्वारा एक युवती का अश्लील एमएमस नेट पर अपलोड करने पर बवाल हो गया। भनक लगते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता उसकी दुकान पर पहुंच गए। वे उसे दुकान से घसीटकर थाने ले गए। उसके बाद थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने बारबर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोमवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता गागरीगोल स्थित बारबर आमिर खान निवासी थराली जिला चमोली की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने उस पर अज्ञात युवती का अश्लील एमएमएस नेट पर अपलोड करने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया और घसीटकर बैजनाथ थाना लाये।
विज्ञापन


 उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही एसपी एनएस नपच्याल मौके पर पहुंच गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गोस्वामी की तहरीर पर थानाध्यक्ष एसएस कुशवाहा ने युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 2(9)/67क आईपी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसका मोबाइल भी कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया उससे पूछताछ की जा रही है। उसके मोबाइल में क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक लड़कियों और महिलाओं के नंबर दर्ज है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि पुलिस मामले को हल्के में लेगी तो आंदोलन किया जाएगा।


थाने का घेराव करने वालों में भाजपा के जिलाध्यक्ष शिवसिंह बिष्ट, मंगल राणा, घनश्याम जोशी, हरीश रावत, अभय नेगी, अखिल जोशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, वीरेंद्र परिहार, आदर्श कठायत, प्रशांत जोशी, सुनील दोसाद, धनराज दानू, बहादुर कोरंगा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed