फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Poornima Appoints Minsiter

फटगली की पूर्णिमा बनी क्लीन एंड ग्रीन इनर्जी मिनिस्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Poornima Appoints Minsiter
पूर्णिमा तिवारी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर ब्लॉक के फटगली निवासी पूर्णिमा तिवारी को बाल अधिकारों के संयुक्त सम्मेलन में गठित बाल संसद में मंत्री बनाया गया है। एक सप्ताह तक चले कार्यक्रम के अंतिम दिन उन्हें क्लीन एंड ग्रीन इनर्जी मिनिस्टर चुना गया। बाल संसद में असोम की तेजस्विनी को बाल संसद का प्रधानमंत्री और लवौमीत को उप प्रधानमंत्री चुना गया। पूर्णिमा ने दावा किया है कि वह बाल संसद में मंत्री बनने वाली प्रदेश की एकमात्र सदस्य हैं। कार्यक्रम का आयोजन बाल अधिकार संगठन की ओर से कराया गया।
विज्ञापन

कक्षा पांच की छात्रा पूर्णिमा तिवारी (10) सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर तिवारी और निजी विद्यालय की संचालिका पूनम तिवारी की पुत्री हैं। उन्होंने बाल अधिकारों के ऑनलाइन संयुक्त सम्मेलन में भागीदारी की थी। कार्यक्रम में देशभर के बच्चों ने छह दिन तक चली संसद में बाल अधिकारों को लेकर विचार रखे। सातवें दिन बाल संसद के गठन के बाद चयनित मंत्रियों ने अपनी आवाज और सिफारिशों को रखा और उन्हें यूएनसीआरसी में शामिल करने की सिफारिश की। कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कमजोर समूह और पर्यावरण की भागीदारी और बच्चों के विकास को लेकर वार्ता की गई। कार्यक्रम में गौरव गोगोई, फौजिया खान, हसनैन मसूदी, संध्या रे, डॉ. मनीष गवाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed