{"_id":"61eef69bfe246f14a55ec9a8","slug":"polling-will-be-tough-if-snow-fall-bageshwar-news-hld4518784198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी वाले इलाकों में मतदान पार्टियां भेजने में आएगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी वाले इलाकों में मतदान पार्टियां भेजने में आएगी दिक्कत
विज्ञापन
बागेश्वर के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बसे खातीगांव ने इन दिनों इस तरह ओढ़ रखी बर्फ की चादर। विज्ञप
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। हिमालयी क्षेत्र से बागेश्वर जिले के तमाम इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। जिले में 46 मतदेय स्थल ऐसे हैं, जो हिमालयी क्षेत्र से सटे हैं और बर्फबारी के लिहाज से संवेदनशील हैं। मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहा तो इन इलाकों में मतदान पार्टियों को भेजने में दिक्कत आएगी। बर्फबारी के कारण इन गांवों को जाने वाले रास्ते बंद हो जाते हैं।
हिमालयी क्षेत्र से सटे खातीगांव, वाछम, बदियाकोट, रिखाड़ी, किलपारा, कुंवारी, समडर, डौला, तीख, सोराग, कर्मी, धूर, बघर, दोबाड़, ढोकटीगांव, गोगिना, रातिरकेटी, लीती, लाथी, हाम्टीकापड़ी, मल्खाडुंगरचा, भनार, खड़लेख समेत तमाम गांव बर्फबारी के लिहाज से संवेदनशील हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 46 मतदेय स्थल बर्फबारी के लिहाज से संवेदनशील हैं।
आगामी 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इन इलाकों में मार्च तक भी बर्फबारी होती है। मौसम का रुख ऐसे ही रहा तो जिला निर्वाचन कार्यालय को मतदान पार्टियों को इन संवेदनशील गांवों में भेजना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
बर्फबारी के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी तैनात की गई हैं। पैदल रास्तों को खोलने के भी पुख्ता इंतजाम किे जाएंगे। मतदान कार्मिकों को स्लिपिंग बैग, स्नो बूट उपलब्ध कराए जाएंगे।
विनीत कुमार जिला निर्वाचन अधिकारी बागेश्वर।
मौसम ने बढ़ाई प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं की मुश्किल
बागेश्वर। जिले में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी ने विधानसभा चुनाव में खम ठोक रहे प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम का असर बागेश्वर और कपकोट विधानसभा क्षेत्रों में पड़ा है। खासकर कपकोट विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम ने साथ नहीं दिया तो चुनाव आयोग की बंदिशों के साथ ही मौसम राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के लिए मुश्किल खड़ी करेगा।