फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Polling Parties Returned Back

चुनाव संपन्न कराकर लौटी नजदीकी मतदान पार्टियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Polling Parties Returned Back
मतदान कराने के बाद बागेश्वर वापस लौटी पोलिंग पार्टी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचन पार्टियों के लौटने का सिलसिला शुुरू हो गया है। शाम सात बजे पहली मतदान पार्टी डिग्री कॉलेज में पहुंची। जिसके आधे घंटे बाद दूसरी पोलिंग पार्टी पहुंच गई। देर रात तक पोलिंग पार्टियों का वापस लौटने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 376 मतदेय स्थलों में सोमवार को विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव पूरा होने के बाद सबसे पहले हड़बड़ की पोलिंग पार्टी पहुंची। जिसके बाद घिरौली में तैनात मतदान कर्मी वापस आए। आठ बजे के बाद से समीपवर्ती मतदान पार्टियों का एक के बाद एक आने का सिलसिला चलता रहा। देर रात तक मतदान कर्मी लौटते रहे। इधर, डिग्री कॉलेज पहुंचने के बाद मतदान कर्मियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम जमा कराई। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि सोमवार को मतदान संपन्न कराने के बाद दूरस्थ 34 पोलिंग पार्टियां बूथ पर ही रात्रि विश्राम करेंगी। अन्य मतदान पार्टियों को उसी दिन वापस लौटना है। उन्होंने बताया कि देर रात को आने वाले मतदान कर्मियों के लिए डिग्री कॉलेज में भोजन की व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों को वाहन घर तक छोड़ने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed