फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Politics in Bageshwar

भाजपा, कांग्रेस से इस बार महिलाएं भी कर रहीं दावेदारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Politics in Bageshwar
Politics in Bageshwar
बागेश्वर। चुनाव नजदीक आते ही दावेदारों की फौज भी बढ़ने लगी है। इस बा आधी आबादी ने भी टिकट के लिए ताल ठोक दी है। राज्य बनने के बाद किसी भी राष्ट्रीय दल ने बागेश्वर सीट से महिला को उम्मीदवार नहीं बनाया। इस बार बागेश्वर सीट से दोनों दलों से महिलाओं की दावेदारी भी सामने आई है। कपकोट सीट पर किसी भी दल से महिलाओं की दावेदारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

बागेश्वर सीट पर इस बार कांग्रेस से पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख कांग्रेस महिला सेवादल की जिलाध्यक्ष सुनीता टम्टा ने दावेदारी पेश की है। सुनीता का तर्क है कि महिलाओं की आधी आबादी है। इस बार पार्टी को महिला को टिकट देना चाहिए। बागेश्वर सीट से कांग्रेस के बालकृष्ण, रंजीत दास, सज्जन लाल टम्टा, भैरव नाथ टम्टा भी दावेदारी कर रहे हैं। बालकृष्ण पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन

अविभाजित उत्तर प्रदेश में बागेश्वर सीट से 1969 और वर्ष 1974 में सरस्वती टम्टा विधायक रहीं थीं। राज्य बनने के बाद किसी भी दल ने महिला प्रत्याशी पर दाव नहीं खेला। भाजपा से इस बार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा आर्या भी दावेदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा से तीन बार के विधायक चंदन राम दास सशक्त दावेदार हैं। कपकोट सीट पर कांग्रेस के एकमात्र दावेदार पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण हैं। कपकोट में 13 नवंबर के दौरे पर आए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी फर्स्वाण के पक्ष में जनता से अपील कर चुके हैं।

कपकोट सीट पर भाजपा से वर्तमान विधायक बलवंत सिंह भौर्याल सशक्त दावेदार हैं। पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, सुरेश गढ़िया भी ताल ठोक रहे हैं। आप के कपकोट से भूपेश उपाध्याय और बागेश्वर सीट से बसंत कुमार का लड़ना तय माना जा रहा है लेकिन उक्रांद समेत सपा, बसपा, उपपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed