फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Politicians done meeting.

Bageshwar News: बूथों को ओर मजबूत कर भाजपा जीतेगी लोकसभा चुनाव

Mon, 13 Mar 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 13 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Politicians done meeting.
बागेश्वर। भाजपा नेताओं ने बूथों को मजबूत कर वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव एक बार फिर फतह करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में हुई बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि जनता का रुझान भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर है। पार्टी बूथ सशक्तीकरण अभियान के जरिए बूथों को और मजबूत कर लोकसभा चुनाव फतह की इबारत लिखेगी। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखने की अपील की।जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह वल्दिया ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को अभियान की जानकारी दी। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ. राजेंद्र परिहार, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, संजय परिहार, विधायक प्रतिनिधि मनोज ओली, क्षेत्र प्रमुख पुष्पा देवी, हेमा बिष्ट, मथुरा प्रसाद, मीडिया प्रभारी पीएल साह, जीवंती कांडपाल, खड़क सिंह टंगड़िया, दीपा आर्या, उमा बिष्ट, दयाल कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed