फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political news- preparation for election.

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : रेखा

Sun, 11 Jun 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 11 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Political news- preparation for election.
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत मजखाली में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की।
विज्ञापन

कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में में नौ सालों में देश ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए। आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत भौर्याल, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला मंत्री कन्नू शाह, महा जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक ललित दोसाद, मोहन दोसाद, सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जन-जन तक पहुंचे कार्यकर्ता : जीना
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट के विधायक आवास भिकियासैंण में हुई सल्ट विधानसभा संयुक्त मोर्चा की बैठक में विधायक महेश जीना ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के तहत जन-जन तक पहुंचना है। क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने को कहा। कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर एक्टिव रहें। विक्रम बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, महामंत्री पूरन रजवार, उपाध्यक्ष देवी दत्त शर्मा, जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारहाट में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

द्वाराहाट। द्वाराहाट में भाजपा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्य वक्ता गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निर्देशन में आगे बढ़ेगी। मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र मठपाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पुरातन कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। यहां भाजपा जिला महामंत्री विनोद भट्ट, प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल साही, विधानसभा संयोजक कैलाश भट्ट, सदानंद पांडे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed