फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political news-Political activity.

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर बढ़ा है देश का सम्मान : त्यागी

Sun, 04 Jun 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 04 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Political news-Political activity.
बागेश्वर। भाजपा के प्रदेश प्रभारी और जनसंपर्क अभियान के प्रमुख अश्विनी त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ा है। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाने वाले विपक्ष को राजनीतिक रूप से बेरोजगार बताया। कहा कि विपक्ष के लोगों की नकारात्मक बातों के चलते ही जनता ने उन्हें हाशिये पर पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन

चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चला रही है। इसके तहत केंद्र सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नौ साल के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लक्ष्य को लेकर आम आदमी के हित में जो कार्य किए गए हैं, उन्हें लेकर पार्टी जनता के बीच जा रही है। अभियान के माध्यम से भाजपा जनसभा, व्यक्तिगत जनसंपर्क, प्रभावी लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा है। उन्होंने विपक्ष के महंगाई, बेरोजगारी को लेकर पूछे जाने वाले सवालों को नकारात्मक बताया।
विज्ञापन

इनसेट
ऐतिहासिक बहुमत से जीतेंगे लोकसभा चुनाव : टम्टा
बागेश्वर। लोकसभा सदस्य अजय टम्टा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 2014 के बाद से आम, गरीब के कल्याण, सेवा, सुशासन के कार्य किए हैं। धारा 370, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर, कोरोना काल से अब तक 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन, ऑल वेदर रोड, गांव-गांव तक सड़कों का विकास, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना समेत कई विकास कार्य किए हैं। देशभर में हुए इन विकास कार्यों को एक लक्ष्य की तरह किया जा रहा है जिसका लाभ चुनाव में पार्टी को मिलेगा। लोकसभा चुनाव में भी अल्मोड़ा लोकसभा सीट और देशभर में भारी बहुमत से पार्टी की जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

50 से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान
बागेश्वर। भाजपा के जिला पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण की अध्यक्षता में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। जनसंपर्क अभियान के प्रमुख और मुख्य वक्ता अश्विनी त्यागी ने केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी। सांसद अजय टम्टा ने पार्टी के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में 50 से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। संचालन जिला महामंत्री घनश्याम जोशी और संजय परिहार ने किया। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गढि़या, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन साह, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट आदि रहे। संवाद

फोटो 04 बीजीएस 06 और 07 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed