{"_id":"6442d0b52410d4755f075a36","slug":"political-news-dispute-in-congress-bageshwar-news-c-8-1-118822-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कांग्रेस की अन्य महिला नेताओं ने भी लगाया उपेक्षा का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कांग्रेस की अन्य महिला नेताओं ने भी लगाया उपेक्षा का आरोप
Fri, 21 Apr 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। लगता है बागेश्वर की कांग्रेस की महिला नेताओं की संगठन से तकरार जल्दी थमने वाली नहीं है। पूर्व पालिकाध्यक्ष, पीसीसी सदस्य और महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री गीता रावल, महिला सेवादल की पूर्व जिलाध्यक्ष/पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा के बाद अब कई और प्रमुख महिला कांग्रेस नेताओं ने भौंहें तान ली हैं। इस प्रकरण ने कांग्रेस को असहज कर दिया है।
रावल और टम्टा की मुखरता को कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने अनुशासनहीनता बताते हुए नोटिस जारी करने का ऐलान किया था। जिलाध्यक्ष का बयान सामने आने के बाद रार थमने के बजाय और बढ़ गई है। पीसीसी सदस्य गीता रावल ने और तीखे तेवर अपनाए हैं तो सुनीता टम्टा ने भी एक प्रकार से कांग्रेस नेतृत्व को चुनौती दे डाली है। इस फेहरिस्त में अब महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश मंत्री इंदिरा जोशी, महिला कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमला जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मी धर्मशक्तू शामिल हो गई हैं। इन्होंने भी उपेक्षा का आरोप लगाया है। एक प्रकार से सीधा मोर्चा खोल दिया है।
इनसेट
जिलाध्यक्ष को मुझे नोटिस देने का अधिकार नहीं : रावल
बागेश्वर। कांग्रेस की प्रदेश सदस्य/ महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री गीता रावल ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह पीसीसी सदस्य होने के साथ ही महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष को नोटिस देेने का अधिकार नहीं है। रावल ने कहा कि पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़े लोगों को पद दिए जा रहे हैं। वर्षों से कांग्रेस को मजबूत करने वाले लोगों की उपेक्षा हो रही है, यह असहनीय है। संवाद
विज्ञापन
फोटो 21 बीजीएस 07 पी
इनसेट
पार्टी की खिलाफत की है तो निष्कासित कर दो : सुनीता
बागेश्वर। महिला कांग्रेस सेवादल की पूर्व जिलाध्यक्ष/पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नोटिस भेजने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्होंने हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए काम किया है। न तो कभी पार्टी के खिलाफ काम किया है। न पार्टी के खिलाफ बयान दिया है। अपनी भावना व्यक्त करने का हक सबको है, यह गलत है तो पार्टी से निष्कासित कर सकते हैं। संवाद
फोटो 21 बीजीएस 08 पी
इनसेट
मान सम्मान नहीं मिल रहा : इंदिरा
बागेश्वर। महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव इंदिरा जोशी ने वर्तमान में चल रहे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्ष 1999 में छात्र राजनीति के दौर में कांग्रेस से जुड़ी। जिले में महिला कांग्रेस को जिंदा रखने का काम किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रहीं। दो बार महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रहीं। कई अन्य पद संभाले। पार्टी में मान सम्मान नहीं मिल रहा है। पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। संवाद
फोटो 21 बीजीएस 09 पी
इनसेट
उपेक्षा चिंताजनक : कमला
बागेश्वर। महिला कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष/पूर्व प्रधान कमला जोशी ने कहा कि अब पार्टी में मान सम्मान नहीं मिलता है। वह 1980 से पार्टी से जुड़ी हैं। महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष रहीं। गूनाकोट की ग्राम प्रधान रहीं। कांग्रेस में काफी कम महिलाएं होती थीं, उस दौर से पार्टी से जुड़ी हैं। आज पार्टी में महिला कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। संवाद
फोटो 21 बीजीएस 10 पी
इनसेट
हमेशा पासिंग मार्क ही मिले
बागेश्वर। महिला कांग्रेस की निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी धर्मशक्तू ने कांग्रेस के हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह करीब 20 साल महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष रहीं। उनको पार्टी ने हमेशा पासिंग मार्ग दिए। यानि कि उन्हें 100 में से 33 ही अंक दिए गए। 34 अंक कभी नहीं दिए। उन्होंने महिला कांग्रेस की वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के सामने भी अपना पक्ष रखा। उनका पद भी बढ़ना चाहिए। संवाद
फोटो 21 बीजीएस 11 पी
कोट
अब तक मामला संज्ञान में नहीं है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता की जाएगी। मामले का समाधान निकाला जाएगा।
मथुरा दत्त जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस
कोट बागेश्वर जिले में जो भी मनोनयन किए हैं। स्थानीय नेतृत्व की सलाह पर किए हैं। उनकी सुनीता टम्टा से बात भी हुई थी। आने वाले समय में होने वाले विस्तार में समायोजित करने की बात कही थी। मैं कांग्रेस जिलाध्यक्ष से भी इस मामले में बात करूंगी। एक-दो दिन में स्वयं बागेश्वर आऊंगी। सभी सक्रिय नेत्रियों को संगठन में मौका दिया जाएगा।
ज्योति रौतेला प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस