फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए भट्ट और मिश्रा ने कराया नामांकन 18-03-47

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Political
बागेश्वर में बार संघ चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करते प्रत्याशी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। एक फरवरी को होने वाले चुनाव में विनोद भट्ट और चंद्रशेखर मिश्रा के बीच सीधा मुकाबला होना तय माना जा रहा है। जबकि सचिव पद पर एकमात्र नामांकन होने से चंदन सिंह ऐठानी का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि 27 जनवरी को नामांकन प्रपत्रों की बिक्री की गई थी। बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल कराए जाने थे। उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार सिंह रौतेला और नंदकिशोर भट्ट ने नामांकन कराया है। इस पद पर भी सीधा मुकाबला तय माना जा रहा है। सह सचिव पद पर ओम प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष पद पर पंकज सिंह और पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए दीप चंद्र ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

इन पदों के लिए दूसरा उम्मीदवार नहीं होने के कारण सबका निर्विरोध चुना जाना तय है। बताया कि 29 जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे तक नाम वापसी का समय नियत किया गया है। अगर किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया तो एक फरवरी को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए दोपहर ढाई बजे तक मतदान कराया जाएगा। चुनाव के बाद मतगणना भी उसी दिन संपन्न कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed