{"_id":"580f9a0d4f1c1b994fbc28c0","slug":"police-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राजकीय जूनियर हाईस्कूल मटीना के बच्चों ने मंगलवार को थाना की कार्यप्रणाली पर बाल शोध किया। बच्चों ने एफआईआर, आईपीसी सहित अपराध नियंत्रण में पुलिस की भूमिका के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डीएल वर्मा के नेतृत्व में बैजनाथ थाना पहुंचकर स्कूली छात्रों ने थाना, पुलिस की कार्यप्रणाली के विषय में जाना। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने छात्रों को बाल अपराध, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, बलात्कार, आत्महत्या, मर्डर जैसे जघन्य अपराध और भारतीय दंड संहिता की धाराओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
छात्रों ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी जानी। पुलिस ने छात्रों को महिला उत्पीड़न, बंदीगृह, 100, 1090 नंबर के बारे में भी बताया। इस दौरान सहायक शिक्षक श्याम सुंदर वर्मा, पूजा जोशी, मुकेश शर्मा, गौरव बड़सीला, प्रियंका कोहली, रेनू, ममता बिष्ट, पुलिस विभाग के संजय तिलारा, पवन जोशी, अनीता मेहरा, अंकुर गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन