{"_id":"687fd603462ae9cb97016004","slug":"police-remained-deployed-at-the-forest-department-office-on-the-threat-of-self-immolation-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117330-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: वन विभाग कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी पर तैनात रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: वन विभाग कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी पर तैनात रही पुलिस
Tue, 22 Jul 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। विगत 20 दिन से लापता वन दरोगा कैलाश पांडेय का अब तक सुराग नहीं लग सका है। उनके परिजनों ने 22 जुलाई को वन विभाग कार्यालय में आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। इसे देखते हुए मंगलवार को कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। वन विभाग के कर्मचारी भी पूरी तरह से सजग दिखे। हालांकि परिजनों ने समझदारी दिखाई और प्रशासन के लिए किसी तरह की चुनौती पेश नहीं की।
बीती तीन जुलाई से वन दरोगा कैलाश पांडेय हैं। उनकी स्कूटी सक्तेश्वर के समीप बरामद हुई थी। परिजनों की ओर से शिकायत करने के बाद पुलिस प्रशासन और वन विभाग खोजबीन करने की बात कर रहा है लेकिन अब तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। विगत दिनों वन दरोगा की पुत्री विद्या पांडेय ने डीएफओ को पत्र देकर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। वन विभाग की सूचना के बाद सुबह से ही पुलिस बल वन विभाग कार्यालय पर तैनात हो गया था। वन दरोगा के परिवार का भी कोई सदस्य वन विभाग कार्यालय नहीं पहुंचा। डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि लापता वन दराेगा का पता लगाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों की चेतावनी को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरती गई थी। संवाद