{"_id":"58c586ea4f1c1b812adc4255","slug":"police-march-flag-in-baijnath-garuda","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बैजनाथ, गरुड़ में फ्लैग मार्च किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बैजनाथ, गरुड़ में फ्लैग मार्च किया
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 12 Mar 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ में फ्लैग मार्च करते पुलिस कर्मी
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
होली में शांति व्यवस्था बनाने के मद्देनजर थाना बैजनाथ पुलिस ने गरुड़, बैजनाथ में फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष एसएस रायपा ने बताया कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने बैजनाथ से लेकर गरुड़ बाजार फ्लैग मार्च किया। एसडीएम गरुड़ एनएस नगन्याल ने राजस्व पुलिस से होली के मद्देनजर ग्रामीणों इलाकों में शांति व्यवस्था बनाने को कहा है। कानूनगो दयाल चंद्र मिश्रा ने तहसील क्षेत्र के सभी पटवारियों से अपने इलाके में शांति व्यवस्था बनाने को कहा है।