फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Police has identified sensitive places

पुलिस ने चिह्नित किए संवेदनशील स्थल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police has identified sensitive places
बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के लिए पुलिस पिकेट के लिए प्रस्तावित स्थल देखते पालिकाध्यक्ष सुरेश - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तरायणी मेला शुरू होने में हफ्तेभर का समय बचा है। जिला प्रशासन से लेकर पालिका और पुलिस प्रशासन भी मेले की तैयारी में जुटा है। पुलिस ने निरीक्षण कर संवेदनशील स्थल चिह्नित किए। इधर रविवार को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर पालिका पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि उत्तरायणी मेला सबसे प्रमुख मेला है। इसमें शामिल होने बड़ी संख्या में लोग बाहर से पहुंचते हैं। ऐसे में सभी नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना पुलिस की जिम्मेदारी है। कपकोट की सीओ संगीता ने नगर की यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी लोगों की राय जानी। उन्हें आश्वस्त किया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाएगा। कहीं भी जाम नहीं लगने दिया जाएगा। कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महिला चीता पुलिस भी अलर्ट रहेगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके लिए बाहर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

छेड़छाड़ और उपद्रव करने वालों पर सीसीटीवी के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी। भीड़ वाले इलाकों में भी यदि कोई छींटाकशी करेगा तो उस पर तुरंत कार्रवाई होगी। इस दौरान लोगों ने उन्हें मेले में होने वाली घटनाओं और अव्यवस्थाओं के बारे में बताया। इसलिए बैठक के बाद सीओ संगीता ने कोतवाल डीआर वर्मा के साथ संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया ताकि मेले के दौरान सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पुलिस पिकेट तैनात की जा सके। बैठक में सुनील भंडारी, रघुवीर दफौटी, जगदीश जोशी, मनोज कपकोटी, संजय साह, भुवन कांडपाल, विनोद पाठक, दीपक खेतवाल, नीमा दफौटी, हरीश सोनी, बबलू जोशी, किशन राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
उत्तरायणी मेले में पहुंचेंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की। सभा में कार्यकर्ताओं ने मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि सरयू, गोमती और विलुप्त सरस्वती संगम पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का संबोधन होगा। सदस्यों ने उत्तरायणी त्यौहार के सफल संचालन के लिए अपने सुझाव भी दिए। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक और संचालन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज कोरंगा ने की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला, कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, विधानसभा प्रत्याशी बालकृष्ण, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, नगर पालिका सदस्य भूपेंद्र सुयाल, राजेंद्र सिंह टंगडिय़ा, सुनीता टम्टा, राजा पांडे, अंकुर उपाध्याय, जगदीश पांडे, महेश पंत, भगवंत सिंह रावल, गोकुल परिहार आदि रहे।

--
मोहल्ले की झांकियों के लिए भी चयन ट्रायल
बागेश्वर। आयोजकों की भांति स्थानीय व्यापारी, लोग और कलाकार भी उत्तरायणी मेले की तैयारी करने लगे हैं। इसके तहत रविवार को तहसील रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में कलाकारों के चयन के लिए महिलाओं ने झोड़े-चांचरी का गायन किया। सभासद निर्मला दफौटी ने बताया कि इस रिहर्सल के आधार पर कलाकारों की चाल और गीतों के उच्चारण की जांच की गई। सबसे बेहतर चाल और उच्चारण करने वाली महिलाओं को ही शोभायात्रा और मंचीय प्रस्तुति के लिए चयनित किया जाएगा। इस दौरान सुनीता टम्टा, हीरा नेगी, रमुली देवी, राधा नेगी, बसंती, चंद्रा, माला, प्रेमा, कमला देवी आदि ने झोड़ा, चांचरी गाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed