सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक संगीता के नेतृत्व में मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस बल ने मेला क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। पुलिस बल को ब्रीफिंग के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार और पुलिस उपाधीक्षक संगीता ने कपकोट में आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले को लेकर पुलिस बल की ब्रीफिंग की। इस दौरान पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेला ड्यूटी में सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए नियुक्त पुलिस बल को पुलिस उपाधीक्षक ने कार्यक्रमों के दौरान और भीड़भाड़ वाले स्थानों में अराजक तत्वों और हुड़दंग करने वाले लोगों से निगरानी रखने के निर्देश दिए। मेले में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि मेले की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए एक पुलिस उपाधीक्षक, सात उपनिरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी, 25 आरक्षी और पांच महिला आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान एसआई हरीश चन्द्र जोशी, मेला ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मी शामिल हैं।