फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Police files a case

ठेकेदार से मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police files a case
बागेश्वर की सरयू नदी में ठेकेदार से लूटी पिस्टल की खोजबीन करता पुलिस कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राजकीय ठेकेदार नवीन परिहार से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ठेकेदार ने आरोपियों पर लाइसेंसी पिस्टल लूटकर नदी में फेंकने का आरोप लगाया है, पुलिस की टीम ने सरयू नदी में पिस्टल की खोजबीन की लेकिन पिस्टल नहीं मिली है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

कठायतबाड़ा निवासी ठेकेदार परिहार पर कुछ युवकों ने सोमवार की रात हमला कर दिया था। बताया गया है कि कठायतबाड़ा निवासी ठेकेदार नवीन परिहार सोमवार की रात अपने घर को जा रहे थे। रास्ते में कठायताबाड़ा निवासी रोहित रावत, गोलना निवासी विनोद शाही और हरसीला निवासी कुशिया राम ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पर्वतीय कांट्रेक्टर वेलफेेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हीराबल्लभ भट्ट, महामंत्री संजय नेगी, प्रमोद कुमार मेहता, हरीश चौबे आदि ने एसपी अमित श्रीवास्तव से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की थी। एसपी के निर्देश में आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वादी ने लाइसेंसी पिस्टल छीनने का आरोप लगाया है। बुधवार को सरयू नदी में पिस्टल की खोजबीन की गई। पिस्टल नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed